Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 अंक से ज्‍यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (12:03 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों और लगातार विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 650 अंकों से ज्यादा टूट गया, वहीं निफ्टी 183 अंक लुढ़ककर 17581 के स्तर पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) में हुई। कंपनी द्वारा अपने तेल रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कारोबार में 20 फीसदी हिस्सेदारी सऊदी अरामको को 15 अरब डॉलर में बेचने के प्रस्तावित सौदे को रद्द करने की खबर के बाद यह गिरावट हुई।

इसके अलावा मारुति, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और आईटीसी में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 372.32 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,636.01 पर बंद हुआ था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 133.85 अंक या 0.75 फीसदी गिरकर 17,764.80 पर बंद हुआ। बाजार में बड़ी गिरावट से सप्ताह के पहले दिन निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। उनकी दौलत 5.40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा घट गई।

गुरुवार को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2,69,20,196.99 करोड़ रुपए था, जो सोमवार को 5,41,733.61 करोड़ रुपए घटकर 2,63,78,463.38 करोड़ रुपए हो गया। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत गिरकर 78.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 3,930.62 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। शेयर बाजार शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बंद रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख