Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निवेशकों ने कमाए 4 लाख करोड़ रुपए

Webdunia
बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (18:08 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों को यथावत बनाए रखने और कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था के तीव्रता से पटरी पर लौटने के अनुमान जताए जाने से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के बल पर आज शेयर बाजार में करीब पौने 2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इससे निवेशकों ने एक दिन में करीब चार लाख करोड़ रुपए कमाए हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1016.03 अंक बढ़कर 58649.68 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 293.05 अंक की बढ़त के साथ 17469.75 अंक पर रहा। बीएसई में छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 1.39 प्रतिशत बढ़कर 25510.86 अंक पर और स्मॉलकैप 1.50 प्रतिशत चढ़कर 28784.77 अंक पर रहा।

बीएसई के सभी समूह बढ़त में रहे, जिसमें ऑटो में सबसे अधिक 2.24 प्रतिशत की तेजी रही। बीएसई में कुल 3411 कंपनियों में 2329 बढ़त में और 948 गिरावट में रही जबकि 134 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई की तेजी से उसका बाजार पूंजीकरण कल के 26018494.21 करोड़ रुपए की तुलना में 396923.9 करोड़ बढ़कर 26415418.11 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

विदेशी बाजारों में मिश्रित रुख देखा गया। जापान का निक्केई 1.42 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.06 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18 प्रतिशत की बढ़त में रहा, जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.73 प्रतिशत की गिरावट में रहा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख