Hanuman Chalisa

बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्‍स 157 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा बढ़त में

Webdunia
गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (17:16 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर के मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर कैपटल गुड्स, एनर्जी, टेलीकॉम और इंडस्ट्रीयल जैसे समूहों में हुई लिवाली के बल पर आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी का रूख बना रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 157.45 अंक बढ़कर 58807.13 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 47.10 अंक उठकर 17516.85 अंक पर रहा।

बीएसई में छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली का जोर दिखा जिससे मिडकैप 0.38 प्रतिशत बढ़कर 25608.33 अंक पर और स्मॉलकैप 0.80 प्रतिशत चढ़कर 29014.46 अंक पर रहा। बीएसई में बढ़त में रहने वाले प्रमुख समूहों में कैपिटल गुड्स 1.98 प्रतिशत, एनर्जी 1.38 प्रतिशत, टेलीकॉम 1.14 प्रतिशत और इंडस्ट्रीयल्स 1.08 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है। गिरावट में रहने वालों में बैंकिंग 0.53 प्रतिशत और वित्त 0.39 प्रतिशत प्रमुख है।

बीएसई में कुल 3398 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 2111 बढ़त में और 1165 गिरावट में रहे जबकि 122 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर मिश्रित रुख दिखा जहां हांगकांग का हैंगसेंग 1.08 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.98 प्रतिशत की बढ़त में रहा, जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.06 प्रतिशत, जर्मनी का डेक्स 0.22 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.47 प्रतिशत की गिरावट में रहा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली शर्मसार: चलती बस में महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने बस जब्त कर आरोपियों को दबोचा

'थ्यूसीडाइड्स ट्रैप' से बाहर निकलेंगे अमेरिका और चीन? ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

अगला लेख