Hanuman Chalisa

4 सत्रों से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 113 अंक मजबूत

Webdunia
गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (18:44 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले 4 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 113 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बांड खरीद कार्यक्रम को तेजी से समाप्त करने की घोषणा के बाद भी वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ घरेलू बाजार बढ़त में रहे।

कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में तेजी से भी धारणा को मजबूती मिली। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से तेजी पर अंकुश लगा। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 113.11 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,901.14 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक यानी 0.16 प्रतिशत चढ़कर 17,248.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रही। इसके अलावा, इन्फोसिस, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले इंडिया में भी तेजी रही। दूसरी तरफ, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और एसबीआई में 1.51 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली जारी रहने और खुदरा गतिविधियों में नरमी से घरेलू बाजार में सुस्ती रही।

उन्होंने कहा, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन ने 2022 के मध्य के बजाए शुरूआत तक बांड खरीद कार्यक्रम को तेजी से समाप्त करने के साथ नीतिगत दर में तीन वृद्धि की घोषणा की है। मुद्रास्फीति में वृद्धि के बीच अर्थव्यवस्था में मजबूती और रोजगार के मोर्चे पर सुधार को देखते हुए फेडरल रिजर्व ने यह निर्णय किया।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि उतार-चढ़ाव के बीच बाजार हाल की गिरावट के बाद बढ़त में रहा। उन्होंने कहा, फेडरल रिजर्व की घोषणा के साथ अनुमान और आशंका का दौर समाप्त हो गया है। हमारा मानना है कि वैश्विक बाजारों का प्रदर्शन आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण होगा।

साथ ही प्राथमिक बाजार में गतिविधियां तेज रहने की उम्मीद है। क्षेत्रों में केवल आईटी शेयर में मजबूती दिख रही है, जबकि अन्य में मिलाजुला रुख है। एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत मजबूत होकर 74.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 23 पैसे मजबूत होकर 76.09 पर पहुंच गई। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, एफआईआई की बिकवाली जारी है और बुधवार को उन्होंने 3,407.04 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख