Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 220 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17500 से नीचे

Webdunia
शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (10:40 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच और विप्रो, टीसीएस, इंफोसिस तथा आरआईएल जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 220 अंक से अधिक लुढ़क गया।

कारोबारियों के मुताबिक विदेशी निवेशकों द्वारा निरंतर बिकवाली से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 220.21 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,567.81 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 72.85 अंक या 0.41 फीसदी गिरकर 17,487.35 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.39 प्रतिशत की गिरावट टाइटन में हुई। इसके अलावा विप्रो, टीसीएस, इंफोसिस, रिलायसं इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और एचडीएफसी भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, पॉवर ग्रिड, सन फार्मा, आईटीसी और एनटीपीसी हरे निशान में थे।

पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 770.31 अंक यानी 1.29 प्रतिशत टूटकर 58,788.02 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 219.80 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,560.20 अंक पर बंद हुआ था।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग और सियोल में शेयर मध्य सत्र के सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि टोक्यो में शेयर लाल निशान में थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत बढ़कर 91.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,597.54 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख