Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में 1491 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (16:43 IST)
मुंबई। रूस-यूक्रेन संघर्ष की वजह से कच्चे तेल के दाम बढ़ने और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से घरेलू शेयर बाजारों के लिए सोमवार का दिन खासा प्रतिकूल रहा और सेंसेक्स 1491 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 382.20 अंक यानी 2.35 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 15,863.15 अंक के स्तर पर आ गया।

तीस शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स की शुरुआत बेहद कमजोर रही और दिनभर में इसमें 1,966.71 अंक यानी 3.61 प्रतिशत तक की उठापटक देखी गई। हालांकि बाद में यह नुकसान की थोड़ी भरपाई करने में सफल रहा और कारोबार के अंत में 1,491.06 अंक यानी 2.74 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 52,842.75 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 382.20 अंक यानी 2.35 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 15,863.15 अंक के स्तर पर आ गया। ट्रेडिंगो के संस्थापक पार्थ न्यति ने इस भारी गिरावट के लिए भू-राजनीतिक कारणों को जिम्मेदार बताते हुए कहा, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के बढ़ते दाम भारत में निवेशकों की धारणा को काफी प्रभावित कर रहे हैं।

कच्चे तेल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और डॉलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी आने से हमारे बाजार में दबाव देखा जा रहा है। घरेलू बाजार में गिरावट का असर सेंसेक्स में शामिल कंपनियों के प्रदर्शन पर भी देखा गया। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 7.63 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

इसके उलट भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील और इन्फोसिस के शेयर लाभ के साथ बंद हुए। बीएसई के विभिन्न वर्गों के सूचकांकों में रियल्टी, बैंक, वित्त और वाहन में काफी नुकसान देखा गया। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, शंघाई और टोक्यो खासी गिरावट में रहे। यूरोप के बाजारों में भी दोपहर के सत्र में नकारात्मक धारणा देखी गई।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 6.08 प्रतिशत के उछाल के साथ 125.3 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का बिकवाली का रुख बरकरार है। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को एफआईआई ने 7,631.02 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिक्री की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख