Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 127 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17500 के पार

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (10:49 IST)
मुंबई। अमेरिका द्वारा अपने आपातकालीन भंडार से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल जारी करने के संकेतों के बीच कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में तेज गिरावट आने और एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों के लाभ में कारोबार करने से घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में ही 127 अंक से अधिक का उछाल देखा गया।

कारोबारियों ने कहा कि नए सिरे से हुए विदेशी पूंजी प्रवाह ने भी घरेलू शेयर बाजार का समर्थन किया। बीएसई का तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 127.38 अंक चढ़कर 58,811.37 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 47.1 अंक की मजबूती के साथ 17,545.35 अंक पर मौजूद था।

सेंसेक्स समूह में शामिल कंपनियों में से एम एंड एम, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ की स्थिति में थे।

वहीं इंफोसिस, विप्रो, पॉवरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए शुरुआती कारोबार नुकसानदेह साबित हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 740.34 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,683.99 अंक पर बंद हुआ था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 172.95 अंक यानी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,498.25 अंक पर बंद हुआ था। खबरों के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन मुद्रास्फीति से निपटने और आपूर्ति संबंधी कमी को पूरा करने के लिए अपने आपातकालीन भंडार से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल जारी कर सकता है। इस बाबत बृहस्पतिवार को घोषणा होने की उम्मीद है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 4.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 108.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,357.47 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

अगला लेख