Hanuman Chalisa

लगातार दूसरे दिन रही गिरावट, सेंसेक्स 85 अंक टूटा

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2022 (17:04 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर नकरात्मक रुख के बीच इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर नीचे आने से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान भारी गिरावट से कुछ हद तक उबरने के बाद अंत में 84.88 अंक यानी 0.15 प्रतिशत के नुकसान के साथ 56,975.99 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 648.25 अंक यानी 1.13 प्रतिशत तक नीचे आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.45 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 17,069.10 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, विप्रो, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, मारुति, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो और एसबीआई प्रमुख रूप से हानि में रहे।

वहीं दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटा स्टील, एचडीएफ़सी और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट में रहा जबकि हांगकांग के हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में अवकाश था।

दोपहर के कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट रही तथा अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली रूप से गिरकर बंद हुए। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.61 प्रतिशत गिरकर 104.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को लिवाली के बाद शुक्रवार को 3,648.30 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। ईद-उल-फितर के मौके पर मंगलवार को बाजार बंद रहेगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख