Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 867 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 6 मई 2022 (17:09 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच शुक्रवार को प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 866.65 अंक टूटकर 55,000 के नीचे बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 271.40 अंक या 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,411.25 पर बंद हुआ।

विदेशी कोषों के लगातार बाजार से पैसा निकालने और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 866.65 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में एक वक्त सेंसेक्स 1,115.48 अंक या दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,586.75 पर पहुंच गया था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 271.40 अंक या 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,411.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, विप्रो, एचडीएफसी, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, आईटीसी, एसबीआई और एनटीपीसी में तेजी रही। यूरोप में शेयर बाजार दोपहर के सत्र में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजारों में भी गुरुवार को गिरावट रही।

हेम सिक्योरिटीज के प्रमुख (पीएमएस) मोहित निगम ने कहा, एफओएमसी (फडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के बाद बुधवार को अमेरिकी बाजारों में एक राहत भरी तेजी देखी गई, लेकिन बढ़ती ब्याज दरों पर अधिक चिंता के कारण गुरुवार को यह रुख बदल गया। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने गुरुवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर को बढ़ाने का फैसला किया था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी के साथ ही बिकवाली के दबाव से वैश्विक बाजार गिरने लगे। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अपनी ब्याज दरों में वृद्धि करते हुए मंदी के संभावित जोखिम के बारे में चेतावनी दी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.20 फीसदी चढ़कर 113.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 2,074.74 करोड़ रुपएके शेयर बेचे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख