suvichar

गिरावट पर लगा विराम, सेंसेक्स 437 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16600 के पार

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2022 (17:28 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले 2 दिन से जारी गिरावट पर गुरुवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 437 अंक के लाभ के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 105.25 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,628 अंक पर बंद हुआ।

सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार लिवाली तथा यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बाजार में तेजी लौटी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 436.94 अंक यानी 0.79 प्रतिशत उछलकर 55,818.11 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 510.75 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 105.25 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,628 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंफो‍सिस और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी लि., हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, जीएसटी संग्रह और पीएमआई जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े अच्छे रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला।

उन्होंने कहा, हालांकि बहुत कुछ भारत और अमेरिका में केंद्रीय बैंक की नीतियों पर निर्भर करेगा। इसकी घोषणा अगले दो सप्ताह में की जाएगी। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.21 प्रतिशत घटकर 113.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,930.16 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: फिलीपींस में एनर्जी इमरजेंसी लागू, बिजली और तेल सप्लाय पर बढ़ा खतरा

19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, CM धामी बोले- सभी तीर्थयात्रियों को दर्शन कराना है जिम्मेदारी, अब तक 10 लाख ने कराया पंजीकरण

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में धमाका से लगी आग

ट्रंप के बयानों से लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में उछाल, क्या है सेंसेक्स, निफ्टी का हाल?

इंदौर में पेट्रोल पंपों पर भीड़, डिपो से पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति, अफवाहों से दूर रहने की अपील

अगला लेख