Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में 49 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 3 जून 2022 (18:19 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार समाप्त होने से ठीक पहले बिकवाली होने से मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 49 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।वहीं निफ्टी भी 43.70 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरावट के साथ 16,584.30 अंक पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान ज्यादातर समय लाभ में रहा। लेकिन कारोबार समाप्त होने से ठीक पहले बिकवाली का जोर होने से यह 48.88 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,769.23 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 56,432.65 और नीचे में 55,719.36 अंक तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और 43.70 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरावट के साथ 16,584.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक में प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

इसके उलट लाभ में रहने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, लार्सन एंड टूब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, विप्रो, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहे। चीन के बाजार अवकाश के कारण बंद थे।

यूरोप के अधिकांश प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत घटकर 116.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 451.82 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख