Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 427 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16000 के पार

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (18:00 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन लाभ में रहा और बीएसई सेंसेक्स 427 अंक से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ।व़हीं निफ्टी भी 143.10 अंक यानी 0.89 प्रतिशत चढ़कर 16132.90 अंक पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 427.49 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,178.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 503.80 अंक तक चढ़ा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 143.10 अंक यानी 0.89 प्रतिशत चढ़कर 16,132.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज लैब, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को लाभ में रहे थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजार में भी दिखा। निवेशक अब फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के हाल में जारी बैठक के ब्योरे के असर से बाहर आ गए हैं।

दूसरी तरफ कच्चे तेल और जिंसों के दाम में कमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। मुद्रास्फीति घटने की उम्मीद के बीच बाजार में यह तेजी निकट भविष्य में बनी रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के विदेशी विनिमय प्रवाह बढ़ाने के उपायों से डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में गिरावट को थामने में मदद मिलेगी।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को विदेशी मुद्रा प्रवाह से संबंधित मानकों को उदार बनाने के साथ ईसीबी (विदेशों से वाणिज्यिक उधारी) मार्ग के तहत बाह्य उधारी सीमा दोगुनी कर दी। साथ ही सरकारी बॉन्ड में विदेशी निवेश के नियमों को उदार बनाया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत चढ़कर 100.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 330.13 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख