Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 465 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17500 के पार

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (17:09 IST)
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 465 अंक से अधिक चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 127.60 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,525.10 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख के साथ एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 465.14 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,853.07 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 546.97 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 127.60 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,525.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा को सर्वाधिक लाभ रहा। कंपनी के शेयर में 3.13 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एचडीएफसी, डॉ. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, विप्रो और पावरग्रिड शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नुकसान में थे।इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,605.81 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मुख्य रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली और तेल के दाम में नरमी से बाजार में तेजी रही। आज की बढ़त में प्रमुख कंपनियों के शेयरों का उल्लेखनीय योगदान रहा। सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक का वित्तीय नतीजा उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। इससे बैंक शेयर दबाव में रहे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

आकांक्षा योजना में भ्रष्टाचार एवं आदिवासी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में धरना

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

अगला लेख