Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 817 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 254 अंक टूटा

Webdunia
सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (11:18 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक रूझानों और विदेशी कोषों की निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 817 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी भी 254.4 अंक टूटकर 17072.95 अंक पर था। इस दौरान सभी प्रमुख सूचकांकों में गिरावट हुई।

लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 816.72 अंक गिरकर 57,282.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 254.4 अंक टूटकर 17,072.95 अंक पर था। सेंसेक्स में पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और टाइटन गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, टोक्यो और शंघाई के बाजार लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग में मामूली बढ़त थी। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थे।

शुक्रवार को सेंसेक्स 1,020.80 अंक या 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,098.92 पर बंद हुआ था। निफ्टी 302.45 अंक या 1.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,327.35 पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 85.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,899.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

अगला लेख