Hanuman Chalisa

लगातार दूसरे दिन चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 203 अंक मजबूत, निफ्टी में भी रही तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (17:21 IST)
मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी बाजार में निवेश के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी से शुक्रवार को तेजी का रुख कायम रहा और बीएसई सेंसेक्स 203 अंक चढ़कर बंद हुआ।इसी निफ्टी भी 49.85 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त लेकर 17,786.80 अंक पर रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 203.01 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 59,959.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 60,133.17 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 49.85 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त लेकर 17,786.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। मारुति सुजुकी द्वारा अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपए हो गया। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की गिरावट में बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट गुरुवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गुरुवार को 2,818.40 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

अगला लेख