Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 274 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत

Webdunia
मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (16:53 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले 3 दिन से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 274 अंक से अधिक चढ़ गया। इसी तरह निफ्टी भी 84.25 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,244.20 अंक पर बंद हुआ।

सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से बाजार बढ़त में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 274.12 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,418.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 321.79 अंक तक चढ़ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.25 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,244.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,593.83 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

MLC टिकट कटते ही छलके आंसू! फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, RJD से भी दिया इस्तीफा

PMUY new rule : LPG महंगा, सब्सिडी भी कम, सरकार ने उज्ज्वला योजना में घटाया रियायती सिलेंडरों का कोटा

MP को मिला ₹2000 करोड़ का बड़ा निवेश, पीथमपुर में लगेगी हेलियन ग्रुप की पहली फैक्ट्री, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

रजिस्ट्री कार्यालयों को बनाएं पारदर्शिता और जनसुविधा का आदर्श मॉडल : योगी

यूपी को मिला क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, CM योगी बोले- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई वैज्ञानिक ताकत

अगला लेख