rashifal-2026

साल के अंतिम दिन बाजार में रही गिरावट, वर्ष के दौरान सेंसेक्स 4.44 प्रतिशत चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (18:05 IST)
मुंबई। इस वर्ष के अंतिम कारोबारी दिवस पर घरेलू शेयर बाजारों में ऊंचे स्तर पर बिकवाली का जोर रहने से शुक्रवार को दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।वर्ष 2021 के बंद भाव की तुलना में इस साल सेंसेक्स 2,586.92 अंक यानी 4.44 प्रतिशत की बढ़त पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 293.14 अंक यानी 0.48 प्रतिशत नुकसान के साथ 60,840.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 258.8 अंक चढ़कर 61,392.68 अंक तक पहुंच गया था लेकिन बिकवाली होने से इसने सारी बढ़त गंवा दी।

इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 85.70 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 18,105.30 अंक पर बंद हुआ। यह वर्ष 2022 का अंतिम कारोबारी दिन था। वर्ष 2021 के बंद भाव की तुलना में इस साल सेंसेक्स 2,586.92 अंक यानी 4.44 प्रतिशत की बढ़त पर रहा है जबकि निफ्टी में 751.25 अंक यानी 4.32 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, आईटीसी, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक को खासा नुकसान उठाना पड़ा।

दूसरी तरफ, बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त हासिल करने में सफल रहे। एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत के नुकसान के साथ 83.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजारों से निकासी की है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को एफआईआई ने 572.78 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचक; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

अगला लेख