Dharma Sangrah

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 453 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (17:23 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर मिलेजुले संकेतों और आईटी शेयरों में सुस्ती के बीच घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को गिरावट का रुख बना रहा और सेंसेक्स 453 अंक लुढ़ककर 60000 अंक से नीचे आ गया। वहीं निफ्टी भी 132.70 अंक यानी 0.74 प्रतिशत टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 452.90 अंक यानी 0.75 प्रतिशत गिरकर 59,900.37 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 683.36 अंक तक गिर गया था। एनएसई के सूचकांक निफ्टी में गिरावट का रुख रहा। निफ्टी 132.70 अंक यानी 0.74 प्रतिशत नुकसान के साथ 17859.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और टाटा मोटर्स को नुकसान उठाना पड़ा। दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

एशिया के अन्य बाजारों में सोल, टोक्यो और शंघाई के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग का सूचकांक नुकसान में रहा। यूरोप के शेयर बाजारों में कारोबार मिलाजुला रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट पर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत चढ़कर 78.81 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला कायम है। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 1,449.45 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

UP में मिशन मोड में चलेगा स्किल डेवलपमेंट अभियान, योगी सरकार ने तय किए कौशल प्रशिक्षण लक्ष्य

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

इजराइल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष का गुजरात के उद्योगों पर सीधा असर

UP में लक्ष्य से अधिक धान खरीद, योगी सरकार ने किसानों को किया 14886 करोड़ का भुगतान

अहमदाबाद के रिहायशी फ्लैट में विदेशी सांपों का काला कारोबार

अगला लेख