Biodata Maker

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 147 अंक टूटा, बैंक शेयरों में रही गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (17:49 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 147 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से भी निवेशक धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 147.47 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,958.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 473.18 अंक तक लुढ़क गया था।

पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.50 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,858.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति, नेस्ले और एचडीएफसी शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त में बंद हुए थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, अमेरिका में महंगाई का आंकड़ा आज रात जारी होने की उम्मीद है। इससे बाजार को दिशा मिलेगी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,208.15 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख