Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 474 अंक लुढ़का, निफ्टी 17000 के नीचे

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2023 (11:35 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और बैंकिंग, आईटी तथा वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की वजह से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट आई।

इस दौरान, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 474.96 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 57,514.94 अंक पर आ गया। इसके 28 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.10 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुकसान के साथ 16,960.95 अंक पर कारोबार कर रहा था।

अडाणी एंटरप्राइजेज, जेडब्ल्यूएस स्टील और हिंडाल्को समेत इसके 45 शेयर नुकसान में थे। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा करीब 1.86 प्रतिशत की गिरावट आई। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टीसीएस में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर भी नुकसान में थे।

दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर तथा कोटक बैंक करीब 0.24 प्रतिशत के लाभ में कारोबार कर रहे थे। विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका में बैंकिंग क्षेत्र के संकट से धारणा प्रभावित हो रही है, इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से भी चिंता बढ़ रही है।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट रही है। हांगकांग, टोक्यो, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर के बाजारों में गिरावट रही जबकि चीन का शेयर बाजार लाभ में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बंद थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,766.53 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख