Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 54 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही गिरावट

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (11:49 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में अस्थिरता रही और सेंसेक्स तथा निफ्टी में गिरावट आई। सेंसेक्स 53.63 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,937.89 अंक पर, वहीं दूसरी ओर निफ्टी 9.60 अंक या 0.06 प्रतिशत टूटकर 17350.15 अंक पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 53.63 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,937.89 अंक पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.60 अंक या 0.06 प्रतिशत टूटकर 17,350.15 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में मारुति सुजुकी 2.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रही। इसके अलावा, एनटीपीसी, एमएंडएम, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व और टाइटन लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और टीसीएस नुकसान में थे।

वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,031.43 अंक यानी 1.78 प्रतिशत बढ़कर 58,991.52 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 279.05 अंक यानी 1.63 प्रतिशत चढ़कर 17,359.75 पर बंद हुआ था।

कारोबारियों ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के पहले कारोबारी दिवस पर निवेशक विभिन्न वृहद आर्थिक आंकड़ों, उच्च मुद्रास्फीति और तेल के दामों में वृद्धि को देखते हुए सतर्क हैं। एशियाई बाजारों में सोमवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला, जबकि यूरोप तथा अमेरिका के बाजार शुक्रवार को लाभ के साथ बंद हुए थे।

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.50 प्रतिशत बढ़कर 84.28 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 357.86 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख