Hanuman Chalisa

5 दिनों में शेयर बाजार में आया उछाल, 10.43 लाख करोड़ से ज्‍यादा बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

Webdunia
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (17:23 IST)
नई दिल्ली। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली और स्थिर वैश्विक रुझानों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी जारी रहने से निवेशकों की संपत्ति पिछले 5 दिनों में 10.43 लाख करोड़ रुपए से अधिक बढ़ी।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले 5 कारोबारी सत्रों (29 मार्च से 6 अप्रैल) में 10,43,216.79 करोड़ रुपए बढ़कर 2,62,37,776.13 करोड़ रुपए रहा।

इस सप्ताह, ‘महावीर जयंती’ के मौके पर शेयर बाजार मंगलवार (4 अप्रैल) को बंद रहा। शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर बाजार बंद है। वहीं पिछले हफ्ते, गुरुवार को ‘राम नवमी’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे।
 
पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 2,219.25 अंक यानी 3.85 फीसदी चढ़ा।बाजार विश्लेषकों के अनुसार सूचकांकों में विदेशी पूंजी प्रवाह में सुधार और सकारात्मक वैश्विक संकेतों से मदद मिली है।

स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, भारतीय शेयर बाजार कमजोर प्रदर्शन की एक लंबी अवधि के बाद लगातार दूसरे सप्ताह लाभ में रहा। स्थिर वैश्विक संकेतों, सस्ती दरों पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी और वैश्विक स्तर पर ब्याज दर के उच्च स्तर पर पहुंचने के संकेतों के साथ बाजार में तेजी रही।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अप्रत्याशित रूप से नीतिगत दर को अपरिवर्तित रखने के बाद गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 143.66 अंक यानी 0.24 प्रतिशत चढ़कर 59,832.97 पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में आज होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

योगी सरकार ने फिर पेश की महिला सशक्तीकरण की मिसाल

पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र देंगे मुख्यमंत्री योगी

राजीव कृष्ण संभालेंगे उत्तर प्रदेश पुलिस की कमान, डीजीपी के रूप में स्थाई नियुक्ति का आदेश जारी

अगला लेख