rashifal-2026

सेंसेक्स 161 अंक टूटा, 8 दिनों से जारी तेजी पर लगा विराम

Webdunia
बुधवार, 3 मई 2023 (19:20 IST)
मुंबई। Bombay Stock Exchange : घरेलू शेयर बाजारों में पिछले 8 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 161 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले और वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच बाजार में गिरावट रही।

सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो में गिरावट से भी बाजार पर प्रतिकूल असर पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 161.41 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,193.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 330.27 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.80 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,089.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक तथा टाटा स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और नेस्ले इंडिया शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में ज्यादातर लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहा था। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1997.35 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

यूपी के गांव हो रहे हाईटेक, प्लास्टिक कचरे से बनाई 75 किमी लंबी सड़क

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

अगला लेख