Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 695 अंक लुढ़का, भारी बिकवाली से बाजार टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 5 मई 2023 (18:11 IST)
Share Market Update : वैश्विक बाजारों से किसी मजबूत संकेत के अभाव और घरेलू स्तर पर एचडीएफसी एवं एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली होने से शुक्रवार को दोनों मानक सूचकांकों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स बिकवाली दबाव में 694.96 अंक यानी 1.13 प्रतिशत टूटकर 61,054.29 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी में भी 186.80 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स बिकवाली दबाव में 694.96 अंक यानी 1.13 प्रतिशत टूटकर 61,054.29 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 747.08 अंक तक फिसल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मानक सूचकांक निफ्टी में भी 186.80 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस तरह निफ्टी 18,069 अंक पर बंद हुई।

एक दिन पहले सेंसेक्स 555.95 अंक यानी 0.91 प्रतिशत चढ़कर 61,749.25 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक में 5.80 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर में भी 5.57 प्रतिशत की बड़ी गिरावट रही। दोनों के विलय से बनने वाली कंपनी से बड़े पैमाने पर पूंजी निकासी होने की आशंका हावी होने से इन कंपनियों में भारी बिकवाली हुई।

इनके अलावा इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। दूसरी तरफ टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, नेस्ले, आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, विलय के बाद फंड की निकासी की आशंका से एचडीएफसी कंपनियों में भारी बिकवाली होने से भारतीय बाजार में गिरावट आई। इसके अलावा वैश्विक बाजारों से कोई खास संकेत न मिलने से भी धारणा कमजोर रही।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त लेकर बंद हुआ। यूरोप के बाजारों दोपहर के सत्र में चढ़कर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही थी।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.59 प्रतिशत चढ़कर 73.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को भारतीय बाजारों से 1,414.73 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

Top News : अमेरिका-ईरान सीजफायर वार्ता, लेबनान को राहत और भारत में रिकॉर्ड मतदान

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

अगला लेख