Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 36 अंक टूटा, निफ्टी में भी रही 18 अंक की गिरावट

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2023 (16:56 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रह पाई और भारी उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई सेंसेक्स 35.68 अंक के मामूली नुकसान में रहा।वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 18.10 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,297 अंक पर बंद हुआ।

लार्सन एंड टुब्रो में बिकवाली तथा देश में महंगाई का आंकड़ा जारी होने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 35.68 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,904.52 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय यह 62,000 अंक के पार पहुंच गया था। यह ऊंचे में 61,823.07 अंक तक गया और नीचे में 62,168.22 अंक तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.10 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,297 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो सबसे ज्यादा पांच प्रतिशत से अधिक नुकसान में रहा। कंपनी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन एएम नायक के पद से हटने के निर्णय की खबर के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया है।

इसके अलावा आईटीसी, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज भी नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, एशियन पेंट्स में सर्वाधिक 3.22 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी का एकीकृत लाभ 2022-23 की चौथी तिमाही में 43.97 प्रतिशत बढ़कर 1,258.41 करोड़ रुपए पहुंचने के साथ इसका शेयर चढ़ गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कुछ प्रमुख कंपनियों के कमजोर तिमाही परिणाम से घरेलू बाजार में लाभ प्रभावित हुआ। वैश्विक मोर्चे पर बाजार में सकारात्मक रुख रहा। इसका कारण अमेरिका में मुद्रास्फीति के पांच प्रतिशत से नीचे आना है। इससे संकेत मिला है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बढ़ती महंगाई को थामने के लिए जो कदम उठाए हैं, वे प्रभावी रहे हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने 1,833.13 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दो एथलीट पोल वॉल्ट को रिक्शे में लेकर पहुंचे होटल (Video)

पानी को लेकर इंदौर में हाहाकार, सत्‍ता पक्ष के पार्षद भी लोगों को आश्‍वासन दे देकर थक गए, एक ही नारा, पानी दो पानी दो !

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट की NTA को कड़ी फटकार, 'पिछली गलतियों से सबक क्यों नहीं लिया?'

अगला लेख