Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 137 अंक चढ़ा, शुरुआती नुकसान से उबरा बाजार

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2023 (19:03 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती नुकसान से उबरते हुए लाभ में रहे और बीएसई सेंसेक्स में करीब 137 अंक की तेजी रही। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 30.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,465 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली इन्फोसिस, एलएंडटी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली होने से बाजार को समर्थन मिला।
 
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 137.50 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,539.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय इसमें 369.03 अंक तक गिरावट दर्ज की गई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 30.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,465 अंक पर बंद हुआ।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से खुदरा मुद्रास्फीति में उछाल से बाजार को लेकर निवेशकों में आशंकाएं देखने को मिली। उन्होंने कहा, हालांकि बाजार को इस बात से राहत मिली है कि जो महंगाई बढ़ी है, वह संभवत: अस्थाई है। इससे बाद में बाजार में तेजी लौटी।
 
सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट सर्वाधिक 2.43 प्रतिशत के लाभ में रहा। इसके अलावा एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, विप्रो और एसबीआई में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।
 
दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं। व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.52 प्रतिशत और मिडकैप 0.25 प्रतिशत मजबूत हुए।
 
कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि आईटी, रियल्टी और बिजली शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी लौटी। लेकिन चीन में मांग सुस्त पड़ने की आशंका से धातु शेयर दबाव में रहे। इससे आने वाले दिनों में धारणा प्रभावित हो सकती है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत चढ़कर 84.90 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,324.23 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। शेयर बाजार मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख