Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, लगातार चौथे दिन तेजी

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (17:53 IST)
Share Market Update : एशियाई बाजारों में मजबूती के रुझान के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स अंतिम घंटे की लिवाली से 100.26 अंक यानी 0.15 प्रतिशत चढ़कर 65,880.52 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 36.15 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,611.05 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स अंतिम घंटे की लिवाली से 100.26 अंक यानी 0.15 प्रतिशत चढ़कर 65,880.52 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 292.23 अंक तक गिरकर 65,488.03 अंक पर आ गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 36.15 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,611.05 अंक पर बंद हुआ। यह घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का लगातार चौथा कारोबारी सत्र रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से बढ़त में रहे।
 
दूसरी तरफ टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नीचे आए। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट रही। यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत गिरकर 89.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सऊदी अरब एवं रूस द्वारा कच्चे तेल उत्पादन में कटौती को साल के अंत तक जारी रखने के फैसले से यह दस महीनों में पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था।
 
भारतीय बाजारों में तेजी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी की निकासी जारी रखी है। शेयर बाजारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 1,725.11 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख