Hanuman Chalisa

Share Market : Sensex 592 अंक उछला, Nifty भी 25 हजार के पार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (17:04 IST)
Share Market Update : वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी और बैंक शेयरों में तेजी से बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को करीब 592 अंक की तेजी आई। एनएसई निफ्टी बढ़त के साथ 25000 अंक के पार निकल गया। सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लाभ में रहे।
 
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 591.69 अंक यानी 0.73 प्रतिशत उछलकर 81,973.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 690.81 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 163.70 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,127.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 195.5 अंक तक चढ़ गया था।
ALSO READ: Share bazaar: Sensex 85 हजार के पार, Nifty ने भी छुआ शिखर
सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) शामिल हैं।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, भारतीय बाजार में मजबूती है...आईटी और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में निवेशकों की रुचि दिख रही है। इसका कारण हाल में इन शेयरों के भाव में आई कमी है।
ALSO READ: Share Market : Sensex पहली बार 84 हजार के पार, Nifty भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिलाजुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को बढ़त में रहा था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.05 डॉलर प्रति बैरल रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 4,162.66 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,730.87 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 230.05 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 34.20 अंक की गिरावट आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

भारतीय रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण : वडोदरा में तैयार हुआ देश का पहला 'मेड इन इंडिया' C-295 मिलिट्री एयरक्राफ्ट

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

रेबीज फ्री अहमदाबाद 2030 : 10 महीनों में होगी शहरभर के कुत्तों की गणना, अब तक 5000 से अधिक श्वानों में लगाई गई चिप

अगला लेख