suvichar

जीडीपी वृद्धि में उछाल के बावजूद सेंसेक्स 316 अंक टूटा

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (17:23 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और बंबई शेयर बाजार का मानक सूचकांक 316 अंक की गिरावट के साथ 33,000 से नीचे बंद हुआ। दूसरी तिमाही में सकारात्मक जीडीपी आंकड़ा भी बढ़ते राजकोषीय घाटे को लेकर चिंता को दूर करने में विफल रहा।
 
30 शेयरों वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 33,300.81 अंक ऊपर तक गया और एक समय नीचे गिरते हुए 32,797.78 अंक तक चला गया। अंत में यह 316.41 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32,832.94 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स का यह 15 नवंबर के बाद का सबसे कमजोर स्तर है। उस समय यह 32,760.44 अंक तक चला गया था।
 
50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी एक समय 10,108.55 अंक तक चला गया था लेकिन अंत में 104.75 अंक 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,121.80 अंक पर बंद हुआ। पूरे सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 846.30 अंक या 2.51 प्रतिशत की गिरावट आई है, वहीं एनएसई निफ्टी 267.90 अंक या 2.57 प्रतिशत नीचे आया।
 
विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन तथा नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था जीएसटी के साथ कंपनियों के समायोजन के साथ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रही वहीं पहली तिमाही में यह 3 साल के न्यूनतम स्तर 5.7 प्रतिशत तक नीचे चली गई थी, हालांकि देश का राजकोषीय घाटा अक्टूबर में 2017-18 के बजटीय लक्ष्य का 96.1 प्रतिशत पहुंचने से धारणा प्रभावित हुई। राजस्व में कम प्राप्ति तथा व्यय में वृद्धि से राजकोषीय घाटा बढ़ा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

अगला लेख