Hanuman Chalisa

जीएसटी के स्वागत में झूमा शेयर बाजार

Webdunia
सोमवार, 3 जुलाई 2017 (17:18 IST)
मुंबई। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद जब सोमवार को पहली बार घरेलू शेयर बाजार खुले तो उन्होंने एक प्रतिशत की तेजी के साथ लंबी छलांग लगाते हुए इसका स्वागत किया। शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास इस कदर रहा कि बीएसई के सभी 20 समूहों का सूचकांक हरे निशान में रहा।
   
रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों के साथ अन्य के शेयरों में हुई जोरदार लिवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 300.01 अंक चढ़कर 31,221.62 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 94.10 अंक की तेजी के साथ 9615 अंक पर बंद हुआ। 
 
शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास इस कदर रहा कि बीएसई के सभी 20 समूहों का सूचकांक हरे निशान में रहा। सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद हुए। बाजार की तेजी की अगुवाई सिगरेट तथा अन्य उपभोक्ता उत्पादों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी ने की। उसके शेयर 5.70 प्रतिशत चढ़े और सेंसेक्स के 300 अंकों की तेजी में आधे से ज्यादा योगदान उसी का रहा। 
  
वैश्विक बाजारों में भी तेजी रही जिससे घरेलू शेयर बाजारों को और बल मिला। सेंसेक्स 234.43 अंक की तेजी के साथ 31,156.04 अंक पर खुला और कभी 31 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे नहीं उतरा। शुरुआती कारोबार में ही 31,017.11 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद दोपहर से पहले यह 336 अंक की बढ़त बनाता हुआ 31,258.33 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। इसके बाद सेंसेक्स लगभग स्थिर बढ़त में रहा और कारोबार की समाप्ति पर 0.97 प्रतिशत यानी 300.01 अंक चढ़कर 31,221.62 अंक पर रहा। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

अगला लेख