Hanuman Chalisa

शेयर बाजार ने फिर बनाया रिकॉर्ड

Webdunia
मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (17:10 IST)
मुंबई। गत दिवस की तेजी को बरकरार रखते हुए घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए बीएसई का सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत यानी 31.45 अंक की बढ़त के साथ 31,747.09 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निक्की 0.15 प्रतिशत यानी 15 अंक चढ़कर 9,786.05 अंक पर पहुंच गया।
 
छोटी और मझौली कंपनियों में निवेशकों की धारणा कमजोर रही, लेकिन दिग्गज कंपनियों में लिवाली से सेंसेक्स 73.86 अंक की तेजी में खुला और दोपहर बाद तक 31,885.11 अंक के बीच कारोबार के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, लेकिन इसके बाद शुरू हुई मुनाफा वसूली के दबाव में कारोबार की समाप्ति से पहले यह 31,718.48 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया। अंतत: यह 31.45 अंक की बढ़त में बंद हुआ। 
 
ऑटो, आईटी और स्वास्थ्य समूहों की कंपनियों में सबसे ज्यादा लिवाली देखी गई। सेंसेक्स में बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स के शेयर सवा दो से ढाई प्रतिशत तक चढ़े। दूरसंचार कंपनियों के समूह में सबसे ज्यादा गिरावट रही। भारती एयरटेल के शेयर ढाई फीसदी से अधिक टूटे। सिप्ला में भी करीब दो प्रतिशत की गिरावट रही। 
 
निफ्टी भी 26.40 अंक की तेजी में 9,797.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 9,830.05 अंक और निचला स्तर 9,778.85 अंक रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 15 अंक की तेजी में 9,786.05 अंक पर रहा।
 
मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली रही। बीएसई का मिडकैप 0.79 प्रतिशत लुढ़ककर 14,923.06 अंक पर और स्मॉलकैप 0.58 प्रतिशत फिसलकर 15,806.43 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 2,869 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,593 के शेयर लाल निशान में और 1,119 के हरे निशान में रहे, जबकि 157 के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख