Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 276 अंक उछला, निफ्टी भी बढ़त में

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2017 (18:45 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच सीडी और एफएमसीजी के अलावा शेष समूहों में हुई लिवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक बुधवार को लगातार दूसरे दिन चढ़ता हुआ 276.16 अंकों की बढ़त के साथ 31,568.01 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी  0.89 प्रतिशत यानी 86.95 अंक उछलकर 9,852.50 अंक पर पहुंच गया।
      
शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स 115.62 अंक की तेजी में 31,407.47 अंक पर खुला। कारोबार के पूर्वार्द्ध में यह 31,379.25 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का और रिएल्टी सहित अन्य समूहों में रही तेजी के दम पर यह 31,593.39 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। कारोबार की समाप्ति से पहले यह गत दिवस की तुलना में 0.88 फीसदी यानी 276.16 अंक की बढ़त में 31,593.39 पर बंद हुआ।
         
बीएसई के 20 समूहों में से 18 के सूचकांक हरे निशान में और शेष दो लाल निशान में रहे। सीडी और एफएमसीजी समूह पर सबसे अधिक दबाव रहा। रिएल्टी, दूरसंचार, वित्तीय, धातु और बेसिक मटेरियल्स समूहों के सूचकांक तेजी में चढ़े। सेंसेक्स की भी 30 में से 24 कंपनियां मुनाफे में रहीं। निफ्टी की 51 में से 36 कंपनियों के शेयरों की कीमत में उछाल रहा।
         
सेंसेक्स की तरह निफ्टी भी 37.50 अंक चढ़कर 9,803.05 अंक पर खुला। यह 9,857.90 अंक के दिवस के उच्चतम और 9,786.75 अंक के निचले स्तर से होता हुआ कारोबार की समाप्ति पर गत दिवस के मुकाबले 0.89 प्रतिशत यानी 86.95 अंक की बढ़त में 9,852.50 अंक पर बंद हुआ।
         
बीएसई में कुल 2,714 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1617 तेजी में और 962 बढ़त में रहीं, जबकि 135 के शेयरों के भाव अंतत: अपरिवर्तित रहे। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मंझोली और छोटी कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 1.38 प्रतिशत यानी 205.49 अंक चढ़कर 15,131.38 अंक पर और स्मॉलकैप 1.18 फीसदी यानी 181.96 अंक की तेजी में 15,570.58 अंक पर रहा। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख