Hanuman Chalisa

शेयर बाजार लगातार बढ़त में

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (18:28 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकतों के बीच विप्रो, बजाज ऑटो जैसी कंपनियों में हुई लिवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाता हुआ 84.03 अंक चढ़कर 31,730.49 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.50 अंक ऊपर 9,917.40 अंक पर बंद हुआ।
        
आज शाम में आने वाले सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े को लेकर निवेशकों के सतर्कता बरतने से शेयर बाजार दबाव में रहा। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की देश की तीसरी बड़ी कंपनी विप्रो के शेयरों की पुनर्खरीद पर शेयरधारकों की मुहर लगने से कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया और यह सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी साबित हुई। 
         
सेंसेक्स आज 21.30 अंक की तेजी में 31,685.44 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 31,757.18 अंक के दिवस के उच्चतम और 31,551.85 अंक के निचले स्तर से होता हुआ। गत दिवस की तुलना में 0.27 फीसदी उछलकर 31,730.49 अंक पर बंद हुआ।
         
सेंसेक्स की तरह निफ्टी का भी ग्राफ रहा और यह 21.30 अंक चढ़कर 9,905.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 9,925.10 अंक के दिवस के उच्चतम और 9,856.95 अंक के निचले स्तर से होता हुआ कारोबार समाप्ति पर गत दिवस की तुलना में 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,917.90 अंक पर रहा।
              
बीएसई के 20 समूहों में से चार समूहों के सूचकांक गिरावट में और शेष 16 में तेजी रही। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 14 लाल निशान में और शेष 16 हरे निशान में रहीं। इसी तरह निफ्टी की 51 कंपनियों में से 30 कंपनियों में लिवाली हुई, जबकि 21 गिरावट में रहीं।
         
दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझोली कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.22 प्रतिशत अर्थात 33.95 अंक चढ़कर 15,539.79 अंक पर और स्मॉलकैप 0.44 प्रतिशत अर्थात 133.99 अंक चढ़कर 16,001.73 अंक पर रहा।
         
बीएसई में कुल 2,708 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,509 तेजी में और 1,064 गिरावट में रही, जबकि 135 में कोई बदलाव नहीं हुआ। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख