Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 35000 के करीब, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

Webdunia
सोमवार, 15 जनवरी 2018 (17:24 IST)
नई दिल्ली। अच्छे तिमाही परिणामों की उम्मीद में वित्त एवं बैंकिंग क्षेत्रों के शेयरों में जबरदस्त लिवाली के दम पर सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 35 हजार अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,800 अंक के करीब पहुंचकर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।
 
 
बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिवस तेजी रही। बैंकों के अच्छे तिमाही परिणामों की उम्मीद में निवेशकों ने बैंकिंग कंपनियों में जमकर पैसा लगाया। वित्तीय कंपनियों में भी उनकी धारणा सकारात्मक बनी रही। दूरसंचार और ऑटो समूह पर दबाव जरूर रहा, लेकिन इसका असर बाजार पर कुछ खास नहीं दिखा।
 
सेंसेक्स 94.82 अंक चढ़कर 34,687.21 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का निचला स्तर भी रहा। खुलते  ही यह 34,750 अंक के पार पहुंच गया और पूरे दिन इससे ऊपर बना रहा। कारोबार के दौरान एक समय यह  34,963.69 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। अंतत: यह गत दिवस के मुकाबले 0.73 प्रतिशत  यानी 251.12 अंक चढ़कर 34,843.51 अंक पर बंद हुआ जो इसका अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी के शेयर छह फीसदी से अधिक चढ़े। आईसीआईसीआई बैंक ने भी साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमाया। ओएनजीसी के शेयर सबसे ज्यादा करीब दो फीसदी टूटे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख