shiv chalisa

कंपनियों में लिवाली के दम पर सेंसेक्स चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (17:48 IST)
मुंबई। आईटी और टेक के साथ दूरसंचार तथा स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली के दम पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार करीब आधा फीसदी तक की तेजी में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत यानी 145.14 अंक चढ़कर  36,496.37 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.48 प्रतिशत यानी 53.10  अंक की मजबूती के साथ 11,010.20 अंक पर पहुंच गया।


बीएसई के समूहों में आईटी में सबसे ज्यादा डेढ़ फीसदी की बढ़त रही। टेक, दूरसंचार और स्वास्थ्य समूहों का सूचकांक भी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। हालांकि तेल एवं गैस, धातु तथा ऑटो क्षेत्र पर दबाव रहा। उम्मीद से कमजोर तिमाही परिणाम आने से बजाज ऑटो ने सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे ज्यादा नुकसान उठाया। सेंसेक्स में उसका शेयर 8.73 प्रतिशत और निफ्टी में 9.42 प्रतिशत टूटा।

सनफार्मा ने सेंसेक्स में सबसे ज्यादा ढाई प्रतिशत का मुनाफा कमाया। इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी 2 फीसदी से ज्यादा चढ़े। सेंसेक्स 25.80 अंक की तेजी के साथ 36,377.03 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही कुछ देर के लिए लाल निशान में जाते हुए 36,335.61 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद बाजार ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से भी इसे समर्थन मिला। कारोबार की समाप्ति से पहले 36,567.34 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 145.14 अंक ऊपर 36,496.37 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियां लाल और शेष 18 हरे निशान में रहीं। निफ्टी 6.40 अंक की तेजी में 10,963.50 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान 10,946.20 अंक के दिवस के निचले और 11,030.25 अंक के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 53.10 अंक ऊपर 11,010.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे और शेष 21 के लाल निशान में रहे। छोटी और मझौली कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया।

बीएसई का मिडकैप 0.73 प्रतिशत  चढ़कर 15,196.46 अंक पर और स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत की बढ़त में 15,721.43 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,695 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,152 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,407 के गिरावट में बंद हुए जबकि 136 कंपनियों के शेयर उतार-चढ़ाव से होते हुए अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख