चार दिन की तेजी के बाद सेंसेक्स में गिरावट

Webdunia
बुधवार, 10 जनवरी 2018 (17:16 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स में चार दिन की तेजी के बाद बुधवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। कंपनियों के तिमाही नतीजे आने से पहले निवेशकों ने वाहन, उपभोक्ता टिकाऊ, पूंजीगत सामान, लोक उपक्रम तथा बैंक शेयरों में मुनाफावसूली की।


तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और एक समय रिकार्ड 34,565.63 अंक तक चला गया। हालांकि बाद में मुनाफावसूली से यह नीचे आ गया। अंत में यह 10.12 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,433.07 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले, पूंजी प्रवाह जारी रहने से सेंसेक्स पिछले चार सत्रों में 649.81 अंक मजबूत हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 4.80 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 10,632.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,655.50 से 10,592.70 अंक के दायरे में रहा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल

अगला लेख