बिकवाली के दबाव में Sensex 200 अंक टूटा, Nifty में भी रही गिरावट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 दिसंबर 2024 (17:01 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में सोवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 200 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। वहीं निफ्टी भी 58.80 अंक यानी 0.24 प्रतिशत फिसलकर 24619 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,830.31 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। 
 
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 200.66 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,508.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह ऊंचे में 81,783.28 तक गया और नीचे में 81,411.55 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58.80 अंक यानी 0.24 प्रतिशत फिसलकर 24,619 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: RBI के इस फैसले से थमी तेजी, Sensex टूटा, Nifty में भी गिरावट
सेंसेक्स के तीस शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और पावरग्रिड शामिल हैं।
 
मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, पिछले हफ्ते की तेजी के बाद निवेशकों के उत्साह में कमी के कारण बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ और ज्यादातर बाजार में गिरावट रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में जबकि जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।
ALSO READ: बिकवाली के दबाव में Sensex 1190 अंक फिसला, Nifty भी लुढ़का
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत बढ़कर 71.75 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,830.31 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 56.74 अंक नुकसान में रहा था जबकि निफ्टी में 30.60 अंक की गिरावट आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

पंजाब में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

अगला लेख