IT कंपनियों में लिवाली से सेंसेक्स 40000 के पार

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (17:20 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 300 अंक से अधिक मजबूत होकर 40 हजार के ऊपर बंद हुआ। मुख्य रूप से आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई। 
 
तीस शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान एक समय 400 अंक से अधिक का उछाल आया था, लेकिन अंत में यह 303.72 अंक यानी 0.76 प्रतिशत मजबूत होकर 40,182.67 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 40,468.88 और नीचे में 40,062.23 अंक तक गया।
 
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.82 प्रतिशत उछलकर 11,834.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में रहने वालों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा आदि शामिल हैं।
 
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की 3000 रुपए प्रति इक्विटी के भाव पर 16,000 करोड़ रुपए मूल्य की पुनर्खरीद योजना की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। 
 
दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में ओएनजीसी, आईटीसी, पॉवरग्रिड, रिलायंस, एशियन पेंट्स और एल एंड टी शामिल हैं। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, दक्षिण कोरिया में सोल और जापान के तोक्यो बाजारों में तेजी रही। चीन में हांगकांग नुकसान में रहा।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.62 प्रतिशत मजबूत होकर 42.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए 9 पैसे की बढ़त के साथ 73.24 पर पहुंच गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली NCR में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Weather Update: नागपुर में 71 गांवों से संपर्क टूटा, दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहारः वोटर लिस्ट को लेकर आखिर क्यों मचा है हंगामा

LIVE : रुद्रप्रयाग में बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन, दिल्ली में रेड अलर्ट

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

अगला लेख