Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 143 अंक टूटा

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2023 (17:21 IST)
Share Market Update : विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की निकासी जारी रहने के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 143 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी भी 48.20 के नुकसान के साथ 19395.30 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
 
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 143.41 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,832.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 206.85 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.20 के नुकसान के साथ 19,395.30 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और मारुति शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक स्तर पर मिलेजुले रुख के अनुरूप भारतीय बाजार एक सीमित दायरे में बना हुआ है और निफ्टी सूचकांक 19,500 के प्रमुख स्तर से ऊपर नहीं जा पा रहा है। एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) की बिकवाली कम हुई है लेकिन ऊंची ब्याज दर और वैश्विक नरमी की चिंताओं के कारण पूंजी प्रवाह हल्का बना हुआ है।
 
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने बुधवार को 84.55 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 33.21 अंक और निफ्टी 36.80 अंक मजबूत हुआ था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

कानों में भारतीय झुमके, चेहरे पर स्माइल, क्‍या है इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के देसी झुमकों वाली सेल्फी का राज?

देहरादून में निकली 'महिला जन आक्रोश' रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल, विपक्ष पर साधा निशाना

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

अगला लेख