Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 260 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जनवरी 2024 (18:30 IST)
Share Market Update : बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शनिवार को शुरुआती लाभ के बाद एफएमसीजी और आईटी क्षेत्र में बिकवाली के चलते गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 259.58 अंक गिरकर 71,423.65 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 50.60 अंक गिरकर 21571.80 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 259.58 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 71,423.65 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50.60 अंक गिरकर 21,571.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी ओर एचयूएल, टीसीएस, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक नुकसान में रहे।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, कृत्रिम मेधा (एआई) के बारे में बढ़ती उम्मीद के बीच अमेरिकी बाजारों में सप्ताहांत में उछाल आया। हालांकि लंबी छुट्टियों, कम कारोबार और साप्ताहिक वायदा सौदों के कटान के कारण घरेलू बाजारों में नरम रुख देखा गया।
 
एफएमसीजी और आईटी क्षेत्रों के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ, जबकि बैंकों और वित्तीय सेवाओं में तेजी आई। दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर दबाव में थे। शुक्रवार को तीसरी तिमाही की आय की घोषणा के बाद बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2713.20 रुपए पर बंद हुए।
 
कंपनी ने अपने दिसंबर तिमाही के शुद्ध लाभ में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। एचयूएल का शेयर 3.72 फीसदी गिरकर 2469.30 रुपए पर बंद हुआ था। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 496.37 अंक उछलकर 71,683.23 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 160.15 अंक चढ़कर 21,622.40 अंक पर बंद हुआ था।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 3,689.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। एनएसई और बीएसई ने शनिवार को सामान्य कारोबारी सत्र आयोजित करने की घोषणा की थी। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि बैंकों ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित की थी और इस दिन शेयर बाजार भी बंद हैं। मुद्रा बाजार भी सोमवार को बंद रहेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

Top News : ट्रंप ने बताया कैसे रुका इजराइल हिजबुल्लाह युद्ध, ईरान से गैस आयात का भी रास्ता खुला, उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर और रेलवे का नया नियम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख