Hanuman Chalisa

Share Market : सेंसेक्स 354 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (18:36 IST)
Share Market Update : घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 354 अंक के नुकसान यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,731.42 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 82.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21771.70 अंक पर बंद हुआ।
 
एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और मारुति में बिकवाली से बाजार नीचे आया। कारोबार समाप्त होने से पहले बिकवाली से तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 354.21 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,731.42 अंक पर बंद हुआ।
 
कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 72,385.93 अंक तक गया और नीचे में 71,602.14 अंक तक आया। पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.10 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,771.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, मारुति, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान में रहीं।
 
दूसरी तरफ टाटा मोटर्स का शेयर छह प्रतिशत उछल गया। कंपनी के शुक्रवार को जारी तिमाही परिणाम के बाद उसका शेयर चढ़ा है। कंपनी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में दोगुना उछलकर 7,100 करोड़ रुपए रहा। लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में सन फार्मा, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.92 डॉलर प्रति बैरल रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 70.69 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। सेंसेक्स शुक्रवार को 440.33 अंक और निफ्टी 156.35 अंक चढ़ा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

अगला लेख