rashifal-2026

सेंसेक्स 140 अंक टूटा, लगातार दूसरे दिन गिरावट

Webdunia
सोमवार, 20 नवंबर 2023 (18:16 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 140 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी भी 37.80 अंक फिसलकर 19694 अंक पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी के बीच वाहन, जन केंद्रित सेवाओं से जुड़ी कंपनियों और जिंस शेयरों में गिरावट से बाजार नीचे आया।
 
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 139.58 यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,655.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 246.93 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.80 अंक यानी 0.19 प्रतिशत फिसलकर 19,694 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और मारुति शामिल हैं।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, दीर्घकालीन उच्च ब्याज दर का रुख और वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी पूंजी प्रवाह और बाजार गतिविधियों को प्रभावित कर रही है। हालांकि हाल में भारत और अमेरिका में महंगाई दर में गिरावट तथा कच्चे तेल के दाम में कमी से अल्पकाल में वैश्विक और घरेलू शेयर बाजार को मदद मिलने की उम्मीद है।
 
उन्होंने कहा, इस संदर्भ में एफआईआई की बिकवाली में कमी से घरेलू बाजार को मदद मिल रही है, लेकिन गिरावट बनी हुई है, जिसका मुख्य कारण घरेलू शेयरों का मूल्यांकन वैश्विक शेयर बाजारों की तुलना में अधिक होना है। नायर ने कहा कि इस संदर्भ में आईटी क्षेत्र लाभ में है। हालांकि दीर्घकालीन लिहाज से मूल्यांकन ऊंचा है। यह मध्यम अवधि में क्षेत्र को लेकर सतर्क रुख अपनाने का संकेत है।
 
बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.39 प्रतिशत चढ़ा, जबकि मिडकैप 0.06 प्रतिशत नीचे आया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मामूली लाभ में रहे थे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.21 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 477.76 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 187.75 अंक और एनएसई निफ्टी 33.40 अंक के नुकसान में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

महिला सांसद ने उठाया कंडोम का मुद्दा, बहस से छाया सन्नाटा

समय के साथ सोच बदलें, खर्चीली शादियों से बचें, बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में बोले CM मोहन यादव

Avimukteshwaranand Controversy : अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर CM योगी का सख्त संदेश, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं, मैं भी नहीं’, सपा पूजना चाहे तो पूजे

मेरठ में अंतरधार्मिक विवाह पर विवाद, विरोध के बाद रद्द हुई शादी, हिन्दू संगठनों ने की नारेबाजी

UP Budget Session: उपद्रव नहीं, उत्सव प्रदेश है UP – विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

अगला लेख