Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 270 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 जनवरी 2024 (17:23 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 271.50 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की उछाल के साथ 71,657.71 अंक पर बंद हुआ। इस बीच निफ्टी भी 73.85 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,618.70 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बाजार एक समय सेंसेक्‍स निचले स्तर पर चला गया था लेकिन अंत में मानक सूचकांकों में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में लिवाली से तेजी आई। बाजार की शुरुआत हल्की रही और कारोबार के दौरान घटबढ़ होती रही। अंत में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 271.50 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,657.71 अंक पर बंद हुआ। सूचकांक ने 71,110.98 अंक से 71,733.84 अंक के दायरे में कारोबार किया।
 
पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी भी 73.85 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,618.70 अंक पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक सूचकांकों में कमजोर रुख का असर घरेलू बाजार पर भी देखा जा रहा है। बाजार को नए संकेतकों का इंतजार है। अमेरिका और भारत में मुद्रास्फीति के आंकड़ों से बाजार को निकट भविष्य में दिशा मिल सकती है।
 
उन्होंने कहा, निवेशकों का ध्यान अब कंपनियों के तिमाही नतीजों पर है। तिमाही आधार पर वृद्धि कम रहने की संभावना है। वाहन, पूंजीगत वस्तुबों और सीमेंट क्षेत्र के लिए उम्मीद मजबूत बनी हुई है। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक 2.69 प्रतिशत लाभ में रही। उसके बाद एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, विप्रो, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाइटन का स्थान रहा।
 
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और नेस्ले शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी बाजार मंगलवार को कमोबेश नुकसान में रहे।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 990.90 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत घटकर 77.44 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 30.99 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 31.85 अंक हल्के लाभ में रहे थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख