Hanuman Chalisa

बाजार में बहार, सेंसेक्स 35 हजार पार

Webdunia
बुधवार, 17 जनवरी 2018 (18:35 IST)
मुंबई। बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को पहली बार 35 हजार अंक के आंकड़े को पार कर 310.77 अंक की बढ़त में 35,081.82 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बीच कारोबार में 10,800 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंचने के बाद गत दिवस के मुकाबले 88.10 अंक ऊपर 10,788.55 अंक पर बंद हुआ।

 
सरकार के बाजार से अतिरिक्त ऋण लेने में कटौती की घोषणा के बाद अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल बनने से घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी बीच कारोबार में 10,800 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंचने के बाद गत दिवस के मुकाबले 88.10 अंक ऊपर 10,788.55 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स सुबह 17.25 अंक की गिरावट में 34,753.80 अंक पर खुला। हालांकि चौतरफा लिवाली के बीच खुलते ही यह हरे निशान में पहुंच गया। एकदम शुरुआती कारोबार में कुछ देर के लिए यह लाल निशान में जरूर रहा और 34,700.82 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया।
 
इसके बाद बाजार में लिवाली का जोर रहा और सेंसेक्स का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ता गया। कारोबार की समाप्ति से पहले 35,118.61 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 0.89 फीसदी यानी 310.77 अंक ऊपर 35,081.82 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।
 
मझौली और छोटी कंपनियों पर आरंभ में दबाव था, लेकिन बाद में दिग्गज एवं बड़ी कंपनियों के साथ इनमें भी लिवाली ने जोर पकड़ा। बीएसई का मिडकैप 0.66 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत की तेजी में क्रमश: 17,932.37 अंक और 19,687.57 अंक पर बंद हुए।
 
बीएसई के सभी 20 समूहों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तुएं, बैंकिंग, पीएसयू, आईटी और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। सेंसेक्स की तेजी में आईटी और बैंकिंग का सबसे ज्यादा योगदान रहा। एक्सिस बैंक के शेयर साढ़े चार प्रतिशत से अधिक उछले। भारतीय स्टेट बैंक ने करीब साढ़े तीन प्रतिशत तथा आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और यस बैंक ने ढाई प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमाया।
 
बीएसई में कुल 3,044 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,458 के शेयर बढ़त में और 1,443 के गिरावट में रहे। शेष 143 के शेयर पूरे दिन के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख