Hanuman Chalisa

जीडीपी के बेहतर आंकड़ों के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

Webdunia
सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (12:54 IST)
मुंबई। शुरुआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। इसकी प्रमुख वजह शुक्रवार को जारी जीडीपी के आंकड़ों का बेहतर रहना, प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान की कंपनियों के शेयरों में लिवाली का दौर चलना रही।


बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 289.28 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,934.35 अंक पर खुला। पिछले तीन सत्र के कारोबार में इसमें 251.56 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.30 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,751.80 अंक पर पहुंच गया।

ब्रोकरों के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी हुए जिसका लाभ शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मिला है। इसके अलावा रुपए में सुधार का समर्थन भी घरेलू बाजार को मिला है। उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख