Hanuman Chalisa

Share Market : सेंसेक्स 167 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी आई तेजी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (18:11 IST)
Share Market Update : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार में आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स 167 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी भी 64.55 अंक यानी 0.30 प्रतिशत बढ़कर 21,782.50 अंक पर पहुंच गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 167.06 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 71,595.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 71,676.49 के ऊपरी और 71,200.31 के निचले स्तर तक भी गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 64.55 अंक यानी 0.30 प्रतिशत बढ़कर 21,782.50 अंक पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और विप्रो के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, टाटा स्टील, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
 
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद बाजार एक सकारात्मक स्थिति में बंद हुआ। बाजार को पिछले सत्र में हुई बिकवाली के बाद बैंक शेयरों में उछाल से मदद मिली। लेकिन मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में अधिक गिरावट देखी गई क्योंकि इन कंपनियों के ऊंचे मूल्यांकन से व्यापक सूचकांकों पर कारोबारी धारणा सतर्क बनी हुई है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की एवं चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुए जबकि हांगकांग का हैंगसेंग निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोप के अधिकांश बाजार मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,933.78 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
 
भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने के फैसले से गुरुवार को सेंसेक्स 723.57 अंक टूट गया था जबकि निफ्टी में 212.55 अंकों की गिरावट आई थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत चढ़कर 81.66 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

सोने के आयात में 70% गिरावट, मोदी की अपील और बढ़े शुल्क का दिखा असर

भविष्य की सैन्य ताकत के लिए भारत का स्वदेशी ड्रोन पर जोर

Top News 19 June : हार्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटी, ईरान से वार्ता टली; सोने के आयात में 70% गिरावट

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

अगला लेख