Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 242 अंक चढ़ा, लगातार दूसरे दिन तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (17:34 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 242 अंक के लाभ में रहा। वहीं निफ्टी भी 94.35 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,349.40 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से आईटी शेयरों में लिवाली और अमेरिकी बाजारों के मजबूत रुख से बाजार बढ़त में रहा।
 
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 241.86 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,106.96 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 394.45 अंक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 94.35 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,349.40 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो सबसे ज्यादा छह प्रतिशत लाभ में रही। इसके अलावा एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, मारुति, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और जेएसडब्ल्यू स्टील में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।
 
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, गिरावट पर खरीदारी की रणनीति से बाजार में तेजी रही। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयर मांग में रहे। कच्चे तेल के दाम में नरमी तथा अगले साल नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद से बाजार में मजबूती आई। नीतिगत दर कटौती को अमेरिका में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के आंकड़े उम्मीद से अधिक धीमे रहने तथा डॉलर में कमजोर रुख से समर्थन मिला है।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक दायरे में रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80. 19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,636.19 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। सेंसेक्स गुरुवार को 358.79 और निफ्टी 104.90 अंक मजबूत हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

हत्या के पहले किसने गायब किया केतन का पासपोर्ट, 17 करोड़ में बुक किया था महल, पिता बोले सिया से क्यों मारा बेटे को?

अल-नीनो और कमजोर मानसून से देश के 315 जिलों में सूखे की आहट, कम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खुलती जा रहीं परतें, SIT ने सौंपी रिपोर्ट, चंपत की भूमिका संदिग्ध

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, 90% लोगों ने किया समर्थन

'आपके अंकल प्रेसिडेंट भी हों तब भी चालान कटेगा', कौन हैं ये कहने वाली IPS अनु बेनीवाल?

अगला लेख