Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 283 अंक चढ़ा, लगातार दूसरे दिन तेजी

Webdunia
शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (17:37 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 283 अंक लाभ में रहा यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 64363.78 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 97.35 अंक यानी 0.51 फीसदी बढ़कर 19230.60 पर बंद हुआ।
 
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच घरेलू बाजार लाभ में रहे। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 282.88 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 64,363.78 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक 454.29 अंक तक चढ़ गया था। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.35 अंक यानी 0.51 फीसदी बढ़कर 19,230.60 पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक और सन फार्मा में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर नुकसान में रहने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट बढ़कर बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत बढ़कर 86.86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
 
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मजबूत वैश्विक संकेतों, प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के बेहतर रहने और घरेलू कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से आशावाद को बढ़ावा मिला है। ऐसे संकेत हैं कि फेडरल रिजर्व भविष्य में दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा।
 
इसके अलावा तेल कीमतों में कुछ गिरावट से भी उम्मीद बढ़ी है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,261.19 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

CM विजय थलपति से ही सीख लें दूसरे राज्यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

क्या भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 100 पार जाएगा? विदेशी निवेशकों ने निकाले 2.2 लाख करोड़, जानें बड़ी वजहें

मध्यप्रदेश में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई, डिमांड की तुलना में सप्लाई कम होने से डीजल की बिक्री पर अघोषित कैपिंग

महापौर- विधायक की ये तस्‍वीर बता रही है हम इंदौर की जनता को कैसे मूर्ख बनाते हैं

कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास

अगला लेख