Festival Posters

सेंसेक्स 87 अंक चढ़ा, लगातार तीसरे दिन तेजी

Webdunia
गुरुवार, 30 नवंबर 2023 (19:18 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 86.53 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,988.44 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 36.55 अंक यानी 0.18 प्रतिशत बढ़कर 20,133.15 पर बंद हुआ।
 
मासिक वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों के निपटान और अमेरिकी बाजारों में सुस्ती के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 86.53 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,988.44 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक 67,069.89 के उच्चतम और 66,610.35 के निचले स्तर पर पहुंच गया।
 
कारोबार के दौरान भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन लगातार दूसरे दिन 4,000 अरब डॉलर से ऊपर बना रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.55 अंक यानी 0.18 प्रतिशत बढ़कर 20,133.15 पर बंद हुआ। टाटा टेक्नोलॉजीज और गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर जोरदार बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। इससे बाजार में उम्मीद बढ़ी है।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टाइटन, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक नुकसान में रहे।
 
एचडीएफसी के खुदरा अनुसंधान प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि वैश्विक ब्याज दरों में नरमी के अनुमान और आर्थिक सुधार के संकेतों के कारण निवेशकों की धारणा मजबूत होने से एशियाई बाजारों में 10 महीनों की सबसे मजबूत तेजी आई। यूरोपीय शेयर बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में हल्की तेजी आई। अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाले बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 0.96 प्रतिशत चढ़ा और मिडकैप सूचकांक में 0.83 प्रतिशत की तेजी रही।
 
क्षेत्रवार बात करें तो स्वास्थ्य सेवा में 1.66 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु में 1.61 प्रतिशत, रियल्टी में 1.52 प्रतिशत, औद्योगिक क्षेत्र में 1.48 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तु में 1.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दूसरी ओर जन केंद्रित सेवाओं से जुड़े क्षेत्र और बैंक सूचकांक में गिरावट रही। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।
 
यूरोपीय बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत चढ़कर 83.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 71.91 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी: 97.20% पास, लड़कियों ने मारी बाजी

PM मोदी का गुजरात दौरा: 19,800 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

ट्रंप का 39 साल पुराना वीडियो वायरल, ईरान पर हमले को लेकर कही थी बड़ी बात

Top News : ईरान में भारत जा रहे विमान पर हमला, होर्मुज पर US का दावा; गुजरात में PM मोदी का बड़ा दौरा

यदि डोनाल्ड ट्रंप मिडटर्म इलेक्शन हार गए तो क्या होगा?

अगला लेख