Hanuman Chalisa

Share Market : सेंसेक्स 551 अंक फिसला, निफ्टी भी हुआ कमजोर

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (16:51 IST)
Share Market Update : कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई। सेंसेक्स 551.07 अंक यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 65877.02 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 140.40 अंक यानी 0.71 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19671.10 अंक पर आ गया।
 
कारोबारियों ने कहा कि बैंक, वित्तीय सेवाएं और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 551.07 अंक यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 585.99 अंक यानी 0.88 प्रतिशत टूटकर 65,842.10 अंक तक आ गया था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 140.40 अंक यानी 0.71 प्रतिशत के नुकसान के साथ 19,671.10 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब तीन प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए।
 
इस रुख के उलट टाटा मोटर्स, सन फार्मा, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ के साथ बंद हुए।
 
दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.36 प्रतिशत की उछाल के साथ 92.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपए की लिवाली की। मंगलवार को सेंसेक्स 261.16 अंक यानी 0.39 प्रतिशत चढ़कर 66,428.09 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 79.75 अंक यानी 0.40 प्रतिशत के लाभ के साथ 19,811.50 अंक रहा था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख